हरियाणा : नूंह में आधी रात को चलती बस में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले, 8 गंभीर

टॉप न्यूज़ देश

नूंह : हरियाणा के नूंह में एक बस में भीषण आग लग जाने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. पलवल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस गुजर रही थी. इसी दौरान चलती बस में अचानक आग लग गई, आग की घटना से बेखबर यात्री और ड्राइवर अपनी धुन में चले जा रहे थे. आस-पास के लोगों ने बस में आग देखी तो, उसे रोकने की कोशिश करने लगे. ड्राइवर को खूब आवाज लगाई, लेकिन वह अपनी धुन में मस्त था.

घटना नूंह जिले के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे की है. बताया जा रहा है कि बस में हरियाणा और पंजाब के 60 लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे. रात के लगभग 1.30 बजे चलती बस में अचानक आग लग गई. लोगों ने बस में आग देखा तो ड्राइवर को आवाज लगाई, लेकिन वह सुन नहीं पाया और बस चलाता रहा. इसके बाद एक युवक ने मोटरसाइकिल से बस का पीछा किया और ड्राइवर को बस आग लगने की बात बताई.

जब तक बस रुक पाती तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बस धूं-धूं कर जलने लगी. बस के भीतर मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया. सब अपनी-अपनी जान बचाकर उतरने लगे. ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती तब तक कई लोग झुलस गये. बस में सवार 9 लोग जिंदा जल गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे में 6 महिला और 3 पुरुष की मौत
इस भयावह घटना में 9 लोगों की मौत हो चुकी है. जिसमें 6 महिलाएं और तीन पुरुष हैं. 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं उनका इलाज जारी है. घायलों में पंजाब जालंधर मखनिया की रहने वाली मीरा रानी पत्नी नरेश कुमार, नरेश कुमार पुत्र मुल्क राज, फिल्सर जिला जालंधर की रहने वाली कृष्णा कुमारी पत्नी बलदेव राज, मोहाली सेक्टर 16 के रहने वाले बलजीत सिंह राणा पुत्र मोहन सिंह, जसविंदर पत्नी बलजीत, जमरोल जालंधर की रहने वाली विजय कुमारी पत्नी सुरेश कुमार, होशियारपुर पंजाब की रहने वाली शांति देवी पत्नी सुरेंद्र, पूनम पत्नी अशोक कुमार का इलाज जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *