सुशांत के घर शिफ्ट हुई अदा शर्मा, घर में बनाया बड़ा मंदिर, किये कई बदलाव

मनोरंजन

मुंबई : पिछले कुछ महीनों से अदा शर्मा के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मुंबई स्थित अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हाल ही में, अदा ने इन अटकलों पर बात की और कंफर्म किया कि वह 4 महीने पहले ही इस घर में शिफ्ट हुई हैं. उनका कहना है कि वह ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द बक्सर स्टोरी’ के प्रमोशन में बिजी थी. इसके बाद वह मथुरा की एलिफेंट सेंक्चुरी में कुछ दिन बिताए. अदा ने बताया कि अब वह अपने नए अपार्टमेंट में पूरी तरह से घर जैसा महसूस करती हैं.

अदा शर्मा ने इंटरव्यू में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें बांद्रा के इस अपॉर्टमेंट में शिफ्ट होने से रोकने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, “मैं चार महीने पहले ही बांद्रा के मोंट ब्लांक अपार्टमेंट के फ्लैट में शिफ्ट हुई थी. हाल ही में मुझे कुछ समय की छुट्टी मिली है और मैं आखिरकार यहां रहने लगी हूं.”

अदा शर्मा ने आगे कहा, “मैं अपनी पूरी जिंदगी पाली हिल के एक ही घर में रही हूं और यह पहली बार है जब मैं वहां से बाहर निकली हूं. यह जगह मुझे पॉजिटिव वाइब्स देती है. केरल और मुंबई में हमारे घर पेड़ों से घिरे हुए हैं और हम पक्षियों और गिलहरियों को खाना खिलाते थे. इसलिए, मैं एक ऐसा घर चाहती थी, जहां से नज़ारा दिखे और पक्षियों को खिलाने के लिए पर्याप्त जगह हो.”

अदा ने घर में बहुत कम फर्नीचर रखे हैं. उनका लाइफ स्टाइल में फर्श पर सोना और खाना शामिल है. अगस्त 2023 में अदा ने इस अपार्टमेंट को रेंट पर लेने की प्रकिया शुरू की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2019 में इस फ्लैट को सुशांत सिंह राजपूत ने 4.5 लाख रुपए प्रति माह पर किराए पर लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *