लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले पीएम मोदी आज करेंगे 7 बैठकें,  100 दिन के एजेंडे पर करेंगे चर्चा

टॉप न्यूज़ देश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों से दो दिन पहले यानी रविवार को ताबड़तोड़ 7 बैठकें करने जा रहे हैं. इससे पहले करीब दो महीने से पीएम मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे, जिसके बाद अब वह फ्री हो गए हैं. अब प्रधानमंत्री मोदी अपने रूटीन के कामकाज पर फोकस करना शुरू कर दिया है.

इस बैठक में पीएम मोदी 100 दिन के एजेंडे पर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे. साथ ही चक्रवात रेमल से मची तबाही और हीट वेव से पैदा हुए हालात की भी समीक्षा करेंगे. रेमल चक्रवात की वजह से पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में व्‍यापक पैमाने पर जान और माल की हानि हुई है. वहीं, हीट वेव की वजह से दर्जनों लोगों को जान गंवानी पड़ी है.

लोकसभा चुनाव-2024 का रिजल्ट आने से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम में जुट गए हैं. कन्याकुमारी से स्पिरिचुअल ब्रेक से लौटने के बाद पीएम मोदी ने काम पर अपना फोकस देना शुरू कर द‍िया है. वह रविवार को ताबड़तोड़ 7 बैठकें करने जा रहे हैं. सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों में पीएम मोदी विभिन्न मसलों पर चर्चा करेंगे और फीडबैक लेंगे.

पीएम मोदी रविवार को पहली बैठक में हाल में आए चक्रवाती तूफान रेमल से मची तबाही और उसके बाद चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य पर फीडबैक लेंगे. चक्रवाती तूफान की वजह से खासकर पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में व्‍यापक तबाही मची है. असम से लेकर त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर जैसे राज्‍यों में व्‍यापक जन और धन हानि हुई है. पीएम मोदी चक्रवाती तूफान से पैदा हुए हालात की समीक्षा करेंगे.

100 दिन के एजेंडे पर स्‍पेशल सेशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 दिन के एजेंडे पर भी चर्चा करेंगे. इसको लेकर पीएम सभी स्‍टेकहोल्‍डर के साथ स्‍पेशल सेशन में न केवल चर्चा करेंगे, बल्कि इस दिशा में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा भी करेंगे. बता दें कि सत्‍ता में वापसी करने के बाद सरकार पहले 100 दिन के कार्यकाल में किन मुद्दों पर ध्‍यान फोकस करेगी, इसकी तैयारियों पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है. पीएम मोदी इस पर खुद ब्रेनस्‍टॉर्मिंग सेशन करेंगे. इसमें विभिन्‍न विभागों के आलाधिकारी शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *