अतः श्रीमान् जी से विनम्र निवेदन है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत चुनी गयी बीसी सखियों की समस्याऐं तथा मांगपत्र को पूरा करने की कृपा करें जिससे उत्तर प्रदेश की समस्त 58,000 बीसी सखियाँ उ०प्र० सरकार की आजीवन आभारी रहेगी अन्यथा की स्थिति में हम समस्त 58000 बीसी सखियाँ पुनः दुबारा उक्त के संबंध में बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होगीं।
सरकार के द्वारा जो 75,000/- सपोर्ट फण्ड दिया गया था उसे पूरी तरह से माफ किया जाये क्योंकि बीसी सखियों की इतनी आमदनी नहीं होती है जो इन कर्जा की भरपाई कर सके।
हम लोगो का मानदेय बढ़ाकर स्थायी किया जाये जिससे हम लोगो की आजीविका चल सके।
हम लोगो का खाता नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक में सेक्शन- 194एन, के तहत ओ०डी० एकाउण्ट खोला जाये ।
हम सभी बहनों को आधार करेक्शन तथा नये आधार बनाने की आई०डी० प्रदान की जाये जिससे हम सबकी आय बढ़ सके।
शासन के द्वारा जितने भी शासनादेश जारी किये गये है उन सबको जमीन पर शत-प्रतिशत पालन कराया जाये ।
डिवाइस वापस करके उसी पैसे से लैपटॉप दिया जाये जिससे अन्य कार्य करके आमदनी को बढ़ाया जा सके।
सरकार के द्वारा जो मानदये रखा गया था उसे तत्काल बीसी सखियों के खाते भेजा जाये ।
हम सभी का चयन एक ग्राम पंचायत एक बीसी के अन्तर्गत किया गया है तो सभी को एक जैसी डिवाइस और एक जैसी बैंक, तथा एक जैसा कमी उपलब्ध कराया जाये क्योंकि यह छोटी-छोटी प्राइवेट वालेट बैंक को पहचान नहीं होने के कारण हम लोगो का कार्य सुचारू रूप से नहीं चल है। हम लोग गांव के रहने वाले हैं, गांव में इन बैंकों का कोई प्रचार-प्रसार है अतः हमें किसी भी राष्ट्रीय बैंक से जोड़ा जाये ।
