यूपी : प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक जौनपुर का रहने वाला परिवार शादी में शामिल होकर बाइक से प्रयागराज के सरायममरेज लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. इस दुर्घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है.

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर परिवार के सभी पांच लोग यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई.

एक ही बाइक पर सवार थे पांच लोग
इस सड़क हादसे में मां, पति-पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक परिवार सराय में एक शादी अटेंड करके अपने घर जौनपुर की ओर जा रहा था. मृतकों के नाम विकास, सुम्मरी, दीवाना, लक्ष्मी है जबकि एक बच्चे की उम्र महज 8 महीने थी.

सीएम ने हादसे पर जताया दुख
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज अस्पताल भेज दिया. घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक समेत ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है. प्रयागराज के गंगानगर के सोरांव पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *