मुहर्रम को देखते हुए हाउस अरेस्ट किये गए राजा भैया के पिता उदय प्रताप, 3 दिन तक पुलिस की निगरानी में रहेंगे

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को एक भार फिर हाउस अरेस्ट किया गया है. हर बार की तरह इस बार भी राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है. बता दें कि मोहर्रम के मौके पर राजा भैया के पिता के विरोध की वजह से उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाता है. मुहर्रम के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करवाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने तीन दिनों के लिए भदरी महल में उनको हाउस अरेस्ट किया है.

मुहर्रम के मौके पर करते रहे हैं विरोध
उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के दसवें के दिन कुंडा के प्रयागराज-लखनऊ हाइवे के शेषपुर गांव में सड़क जाम करने की कोशिश करते रहे हैं. इस वजह से प्रशासन को भारी पुलिस बल लगाकर मुहर्रम का जुलूस निकलवाना पड़ता है. कानून व्यवस्था ना बिगड़े, इसके लिए एहतियात के तौर पर उदय प्रताप सिंह को नजरबंद किया गया है. बता दें कि राजा भैया के पिता को इससे पहले भी मुहर्रम जैसे संवेदनशील मौकों पर हाउस अरेस्ट किया जा चुका है क्योंकि वो विरोध करते हैं.

पहले भी चर्चा में रहे हैं उदय प्रताप सिंह
राजा भैया और उनके पिता के बीच विरोधाभास जैसी चीजें भी सामने आ चुकी हैं. पिछले साल अक्टूबर में राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद मामले पर भी उदय प्रताप सिंह ने बयान दिया था. भानवी सिंह से विवाद के बीच उदय प्रताप सिंह ने एक ट्वीट (एक्स) कर राजा भैया पर तंज भी कसा था. उन्होंने दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव को राजा भैया का आदर्श बताते हुए लिखा था- ‘रघुराज भदरी अपने आदर्श… मुलायम से कम नहीं हैं.’ इसके बाद उनके इस ट्वीट के तरह-तरह के मायने निकाले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *