पटना। बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बहस छिड़ी हुई है। राजद इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध कर रही है। बजट को लेकर भी केंद्र सरकार के ऊपर हमला किया जा रहा है।
केंद्रीय बजट 2024 पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा यह बजट निराशाजनक था। बिहार को विशेष दर्जा न मिलने पर लालू प्रसाद यादव ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2024 में पूरे देश को अनदेखा कर दिया। सिर्फ बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए पैसे आवंटित किए। इसके पीछे उनका मकसद अपनी कुर्सी बचाना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी से बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ एक पैकेट थमा दिया है इससे क्या होगा?
राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है। यहां पर ना ही कारखाना है ना कोई कंपनी। ऐसे में गरीबों को रोजगार कैसे मिलेगा? सरकार को उनके लिए कारखाना लगाना चाहिए। उन्हें समय पर मजदूरी मिलनी चाहिए।