बाराबंकी : देवर-भाभी का सात साल से था संबंध, जानकारी होने पर ट्रेन के सामने लगाई छलांग

अपराध उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवकहा पुरवा में प्रेम प्रसंग के चलते देवर-भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बारे में जानकारी तब हुई जब वहां से गुजर रहे लोगों ने एक महिला और पुरुष का शव रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा. इसके बाद लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कि तो घटना वाली जगह से एक आधार कार्ड मिला है. इसी के आधार पर दोनों की शिनाख्त हो पाई है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई. वहीं, आत्महत्या का कारण देवर भाभी के बीच प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है.

 

7 साल से चल रहा था अफेयर
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की शादी 7 साल पहले हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद महिला के संबंध अपने देवर के साथ हो गए थे. जिसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी, दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था. बुधवार को भी इसी तरह का झगड़े की बात सामने आ रही है. जिसके बाद देवर-भाभी ने बुधवार की देर रात गांव के पास बने रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *