26 नवंबर को बाबा साहब के संविधान दिवस के अवसर पर खटीक समाज के प्रतिभाशाली बच्चे जिन्होंने हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास किया है उन्हें ( खटीक यूनियन सेवा समिति ) कन सेवा समिति ने विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी सम्मानित करने के लिए सहकारिता भवन विधानसभा मार्ग लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है , इसी कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस भी प्रस्तुत किया जाएगा आप सभी समाज के सम्मानित लोगों से अनुरोध है कि समाज के ऐसे होनहार बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा ऊर्जा भरने के लिए अपना कीमती समय निकालकर भविष्य निर्माण में इन बच्चों का हौसला बुलंद रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हमारा सहयोग करें l खटीक समाज के बच्चे ही हमारी शान एवं पहचान है शिक्षा के माध्यम से ही परिवर्तन की अलख जगाने का प्रयास कन सेवा समिति विगत कई वर्षों से करती आ रही है आपके सहयोग एवं उपस्थित के लिए कन सेवा समिति सदैव आपकी आभारी रहेगी l
