बागपत में ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी को मारी गोली, हालत गंभीर

टॉप न्यूज़

औसिक्का गांव में देर रात प्रधान पद के भावी प्रत्याशी शकील को अज्ञात लोगों ने गोलियों से भून दिया। उन्हें एक गोली जांघ और दूसरी कंधे में लगी है। पुलिस ने बताया कि यह वारदात गांव के बाहर उस समय हुई, जब वह खेत की ओर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने युवक को अस्‍पताल में इलाज के लिए भेज दिया है। इलाज के दौरान युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में शकील को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। शकील के स्वजन ने घटना की तहरीर नहीं दी है। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 32 वर्षीय शकील को दो गोली लगी हैं, उन्हें मेरठ उपचार के लिए भेजा गया है। इस वारदात को किसने अंजाम दिया और इसका कारण क्या रहा। इसका पता करने का प्रयास किया जा रहा है संदेह के आधार पर दबिश दी जा रही है।

इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और आसपास के लोगों ने अस्‍पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के बाद से युवक को मेरठ रेफर किया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की हालत गंभीर हुई थी अभी हालत में सुधार है।

पुलिस ने बताया कि तमाम पहलुओं पर जांच करते हुए मामले की जानकारी की जाएगी। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि किस वजह से गोली मारी गई। कहीं इसका पंचायत चुनाव को लेकर कोई बात तो नहीं। पुलिस ने बताया कि रंजिश वाले मामले की भी जांच की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *