पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस की नई जर्सी का अनावरण, इस लुक में नजर आएगी रोहित सेना

एजुकेशन

मुंबई, प्रेट्र। इंडियन प्रीमियर लीग की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के आगामी सत्र यानी IPL 2021 के लिए नई जर्सी का अनावरण किया, जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है। जर्सी के बारे में टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आइपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं।’

पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी के बारे में एक शानदार वीडियो के जरिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया। इस वीडियो के जरिए एमआइ के प्रति फैंस के प्यार को भी बेहद शानदार तरीके से बताया गया है। ये वीडियो काफी आकर्षक और मजेदार है।

आपको बता दें, साल 2008 से जब आइपीएल की शुरुआत हुई थी तब से लेकर अब तक ये टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बन चुकी है। आइपीएल 2020 में भी रोहित की कप्तानी में यूएई में ये टीम दिल्ली को हराकर पांचवीं बार चैपियन बनी थी। इससे पहले साल 2019 में भी सीएसके को हराकर ये टीम चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस की किस्मत तब बदली जब रोहित शर्मा टीम के कप्तान बने। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पहली बार साल 2013 में चैंपियन बनाया था। इसके बाद इस टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में ये कमाल फिर से कर दिखाया। अब इस सीजन में गत चैंपियन टीम आइपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *