नौजवान अपनी डिग्री फाड़कर जान देने पर मजबूर है, महिलाएं सुरक्षि नहीं, दलित, नौजतान, पुलिस की गोली का निशाना बना रही भाजपा: पी एल पुरनिया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

बाराबंकी। देश में इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में हवा चल रही हैं।अब भाजपा का टिकट जीत की गारण्टी नहीं हैं। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहा हैं। नौजवान अपनी डिग्री फाड़कर जान देने पर मजबूर हैं। महिलाऐं सुरक्षत नही, दलित, नौजवान, पुलिस की गोली का निशाना बन रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार यह देखा जा रहा हैं कि सत्तारूढ दल की सूची में घोषित प्रत्याशी चुनावी मैदान में जाने से इंकार कर रहे हैं। आवाम का गुस्सा भांप कर भाजपा के नामचीन चेहरे प्रत्याशी बनाने को तैयार नही हैं। बाराबंकी लोकसभा सीट पर इण्डिया गठबन्धन समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ रहा हैं। इस चुनावी समर में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता पूरी सत्यनिष्य से गठबन्धन धर्म निभाकर गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिये वचनबद्ध हैं।

 

 

डॉ.पी. एल पुनिया ने अपने ओवरी आवास पर गठबन्धन के साथियों के साथ कहते हुए कहा कि भाजपा नीति एन. डी. 0ए. गठबन्धन और उनके घोषित प्रत्याशियों को अपनी हार का एहसास हो गया हैं पिछले दस वर्षों में देश की हो गया हैं पिछले दस वर्षों में देश की मोदी सरकार ने आवाम को जो महंगाई, बेरोजगारी, जंगलराज का दर्द दिया हैं, उससे आवाम त्रस्त हैं। अब बाराबंकी सुरक्षित सीट से भाजपा सांसद ने अपनी हार सुनिश्चित मानकर प्रत्याशी नही बनने के अपने निर्णय से हाईकमान को अवगत करा दिया हैं। गठबन्धन के कांग्रेस पार्टी के संभावित प्रत्याशी तनुज पुनिया को अपने आर्शीवाद से नवााज कर वोट देने का वचन दिया हैं। भाजपा सरकार किसानों की दुश्मन हैं जब दिल्ली बा्डर पर हजारों किसानों की जान आन्दोलन में चली गयी तो इस देश के प्रधानमंत्री ने किसानों से बात नही की और किसानो को गाडी से रौंदने वाले आरोपित को लखीमपुर से उम्मीदवार बनाकर साबित कर दिया कि भाजपा के इस देश के अन्रदाता की कोई परवाह नही हैं उसे सिर्फ अपने पूंजीपति मित्र चाहिये।  क्षेत्र में इण्डिया गठबन्धन मजबूती से लड़कर हर बूथ पर भाजपा को करारी शिकस्त देंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *