पटना, जागरण संवाददाता। Worldwide Ladies’s Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को ‘दैनिक जागरण’ और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने संयुक्त रूप से वीमेंस अचीवर्स अवार्ड-2021 (Dainik Jagran- NABARD Ladies’s Achiever Award 2021) का आयोजन राजधानी के होटल पनाश में किया। नाबार्ड ने खुद को सशक्त बनाने के साथ दूसरों को रोजगार की राह दिखाने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि की दस महिलाओं और बैंक कर्मियों को सम्मानित किया। वहीं, दैनिक जागरण ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन व सामाजिक सरोकार से जुड़ी 17 महिलाओं को वीमेंस अचीवर्स अवार्ड से नवाजा।