टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के ऐलान के बाद भावुक हुए विराट कोहली, अनुष्का बोलीं- ‘मुझे इस आदमी से…’

स्पोर्ट्स

नई दिल्ली: इंडिया ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 7 रनों से हराकर तमाम भारतीय को जो खुशी दी है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. विराट कोहली पूरी सीरीज में अपनी फॉर्म से जूझते दिखे, लेकिन फाइनल मैच में 76 रन की मैच जिताऊ पारी से बता दिया कि क्यों उन्हें ‘बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी’ कहा जाता है.

विराट कोहली मैच की जीत के बाद खुशी से भावुक हो गए और मैदान में ही टी20 इंटरनेशनल से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. क्रिकेटर की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी विराट कोहली को लेकर अपने जज्बात बयां किए हैं.

अनुष्का शर्मा ने पोस्ट में तिरंगे और ट्रॉफी के साथ विराट कोहली की तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘मुझे इस आदमी से प्यार है. खुशकिस्मत हूं कि मैं तुम्हें अपना ‘घर’ कहती हूं. अब इसका जश्न मनाने के लिए पानी के ग्लास छलकाओ.’ फैंस ने पोस्ट में लिखा, ‘हमें भी इस आदमी से प्यार है.’

अनुष्का शर्मा ने एक अन्य पोस्ट में पति-क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की और फिर बेटी वामिका से जुड़ी एक बात का जिक्र किया. एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सभी खिलाड़ियों को टीवी पर रोते हुए देखने के बाद हमारी बेटी की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि क्या उन्हें कोई गले लगाने के लिए वहां मौजूद था. हां, डियर उन्हें 1.5 अरब लोगों ने गले लगाया था. क्या यादगार जीत और उपलब्धि है. चैंपियंस को बधाई!’

विराट कोहली ने जीत के थोड़ी देर बाद मैदान से ही अनुष्का शर्मा को वीडियो कॉल किया था और अपने जज्बात सबके सामने बयां किए. वे बच्चों और पत्नी को फ्लाइंग किस देते दिखाई दिए.

अनुष्का शर्मा के अलावा अमिताभ बच्चन, सलमान खान, प्रीति जिंटा, राम चरण, महेश बाबू सहित तमाम सितारों ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *