जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, जारी है मुठभेड़

टॉप न्यूज़ देश

राजौरी : राजौरी के ख्वास इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला किया है. आतंकियों ने सेना के कैंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर गांव वाले भी घरों से बाहर निकल आए. आतंकी हमले में सेना के एक जवान के घायल होने की खबर है.

इस हमले में पुरुषोत्तम नाम के एक जवान घायल हो गए हैं. सेना और पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है. राजौरी के SSP और पुलिस की SOG यानी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में रक्षा विभाग जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि राजौरी के एक सुदूर गांव में हमले को नाकाम कर दिया गया है. फिलहाल आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है. सोमवार तड़के राजौरी के गुंधा इलाके में एक सुरक्षा चौकी पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

इसी महीने हो चुके हैं आतंकी हमले
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से खबर में बताया गया है कि गोलीबारी सुबह करीब चार बजे हुई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. 19 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए थे.

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सैनिक घायल हो गए थे. यह मुठभेड़ डोडा मुठभेड़ में आतंकवादियों से लड़ते हुए एक अधिकारी सहित सेना के चार जवानों के शहीद होने के कुछ दिनों बाद हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *