जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा कैबिनेट में 10 प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में संस्कृति मंत्री ने आज विधानसभा में जानकारी दी है। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा है कि ग्रिडको कर्ज रुपए की बैंक गारंटी समय को 7 साल बढ़ा दिया गया है। राज्य स्तरीय खेल आधार भूमि विकास प्रोजेक्ट को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। उसी तरह से कलिंग स्टेडियम तथा राउरकेला हाकी स्टेडियम के विकास के लिए कैबिनेट निर्णय लिया है। 100 ठेका भाषा शिक्षक पदवी नियमित करने का निर्णय लिया गया है। गैर सरकारी डीलरों की समय सीमा 5 वर्ष 6 महीने कर दी गई है।
ओडिशा भेषज नियंत्रणालय 2020 को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय कानून 2021 कैबिनेट ने अनुमोदित किया है जबकि ओडिशा हाउसिंग बोर्ड अधिनियम 1968 नियमावली में संशोधन किया है। ओ एस एच डी तथा बीडीए के ऊपर रहने वाले परिशोधको मंजूरी देने के साथ ही बस्ती वासियों को जमीन अधिकार प्रदान करने के संबंधित संशोधन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। उसी तरह से ओड़िशा खदान पदार्थ नियम 2007 संशोधन प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।