एस आर इण्टरनेसनल स्कूल में समर कैम्प का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

एस आर इण्टरनेसनल स्कूल में समर कैम्प का हुआ समापनबख्शी का तालाब स्थित एस आर इण्टरनेसनल स्कूल में नौ दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। इस समरकैम्प में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की एक्टीविटीज में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग लिया जैसे हन्डीक्राफ्ट, पेटिंग एण्ड पॉयटरी, डाँस, म्जूजिक, बॉस्केटबॉल, बॉलीबॉल, फुटवॉल, चेस, कैरम, टेबलटेनिस, योगा, जुम्बा, एरोबिक्स, स्वीमिंग एण्ड साइंस एक्सपलोरेसन रहे।

जिसमें मुख्तया स्विमिंग की एक्टीविटी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। नृत्यसंगीत तथा विभिन्न खेलकूद में भाग लेकर अपनी क्षमताओं का बड़ी ही दक्षता से प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मेंहदी एवं पपेट बनाकर अपनी अपनी निपुणता का परिचय दिया। इस कैम्प में लगभग 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री पवन सिंह चौहान, तथा वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता सिंह चौहान द्वारा बच्चों को भविष्य में इसी तरीके से ऊर्जावान रहकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया और साथ ही यह भी कहा कि बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ गुणात्मक व कलात्मक विकास के लिए गतिविधियों में भाग लेकर अपने ज्ञान में बढ़ोत्तरी की। कैम्प में प्रतिभाग करने वाले बच्चों में सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *