आबादी के हिसाब से महाराष्ट्र से तीन गुना से ज्यादा,केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

टॉप न्यूज़ विदेश हेल्थ

देश में केरल को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में कोरोना के केस कंट्रोल में हैं। केरल 68 हजार 990 एक्टिव केस के साथ टॉप पर है। 52 हजार 653 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। चिंता की बात ये भी है कि महाराष्ट्र में इतने केस 12 करोड़ 20 लाख की आबादी पर हैं, जबकि केरल की आबादी महज 3.5 करोड़ है। यानी आबादी के हिसाब से तुलना करें तो केरल में महाराष्ट्र से तीन गुना एक्टिव केस हैं।

देश में रविवार को 13 हजार 962 नए केस आए, 14 हजार 513 मरीज ठीक हुए और 145 की मौत हो गई। अब तक कुल 1.05 करोड़ केस आ चुके हैं, 1.02 करोड़ ठीक हो चुके हैं और 1.52 लाख की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ 2.05 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

  • मुंबई में अब निजी कार के अंदर मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना नहीं लगेगा। मुंबई नगर निगम ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, पब्लिक प्लेस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मास्क अभी भी अनिवार्य है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि UK में मिले कोरोना के नए वैरिएंट से अब तक देश के 116 लोग संक्रमित हुए हैं। रविवार को नए वैरिएंट से संक्रमित कोई केस नहीं मिला।
  • राजस्थान में सोमवार से 9वीं से 12वीं और दिल्ली में 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां करोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा।

5 राज्यों का हाल
1. दिल्ली

यहां रविवार को 246 संक्रमित मिले, 385 लोग ठीक हुए और आठ की मौत हो गई। अब तक 6.32 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6.19 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 हजार 746 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2544 मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 355 संक्रमित मिले, 478 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.51 लाख केस आ चुके हैं। इनमें से 2.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 3753 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 6399 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. गुजरात
राज्य में रविवार को 518 संक्रमित मिले, 704 मरीज ठीक हुए और दो की मौत हो गई। अब तक 2.56 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4365 मरीजों की मौत हो चुकी है। 6300 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
राज्य में रविवार को 261 नए केस मिले। 496 लोग ठीक हुए और एक की मौत हो गई। अब तक 3.15 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.07 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 2747 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 5050 का अभी इलाज चल रहा है।

5. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 3081 नए कोरोना केस मिले, 2342 मरीज ठीक हुए और 50 की मौत हो गई। अब तक 19.90 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18.86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 50 हजार 738 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 653 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *