रांची, जासं। Jharkhand Climate Report At the moment रविवार को राजधानी रांची में सुबह सामान्य रूप से धूप निकली है। मौसम साफ रहने के कारण लोगों को सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। कल दोपहर बाद राजधानी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, गढ़वा, चतरा और लातेहार में बादल छाएंगे।
इसका असर रांची के मौसम पर 12 मार्च तक देखने को मिलेगा। 12 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी सिंहभूम में पड़ने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
