मानवता हुई शर्मसार : बड़े भाई की अर्थी रोक कर परिजनों के साथ मिलकर भाभी के साथ मारपीट

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सीतापुर। प्रोपर्टी के विवाद में मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के कस्बा व थाना सदरपुर का है जहां पर मृतक के रिश्तेदार व परिवार के भाइयों ने प्रोपर्टी के लालच में बड़े भाई की घर से निकली अर्थी को रोक कर घर में रो रही मृतक की पत्नी मृतक की बेटियों को बेरहमी से पीटा है। गन्दी गन्दी गालियां भी दीं है। इससे घटना स्थल पर लोग जमा हो गए इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को कई बार दी गई लेकिन पुलिस वक्त पर नहीं पहुंची जिससे मामला और बिगड़ता चला गया।

वहीं हद तो तब हो गई जब छोटे भाई ने परिजनों के साथ मिलकर बड़े भाई की अर्थी को बीच रास्ते रोक लिया। इसके बाद मारपीट शुरू कर दी और मां बेटी सहित कई लोग जख्मी हुए हैं। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित परिवार के द्वारा थाने में तहरीर भी दी गई है पूरा मामला वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *