लखीमपुर खीरी। इस वक्त पूरे उत्तर भारत में तेज धूप और गर्मी का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हालात यह हो गए हैं कि तापमान दिन पर दिन बढ़ रहा है। वहीं तापमान बढ़ने से आम जनमानस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वही लखीमपुर खीरी जिले में भी इस वक्त गर्मी ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिन पर दिन तापमान बढ़ रहा है।
हालात यह हो गए हैं कि जिले में 45 डिग्री से अधिक तापमान हो पहुंचने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्मी और तेज धूप से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। लू के थपेड़ों ने मुश्किलें और बढ़ाईं है। गर्मी की वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी हैं। इसके साथ ठंडे पेय पदार्थों और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मांग अधिक होने लगी है। कई दिनों से आसमान बिल्कुल साफ नजर आ रहा है।
सुबह से सूर्यदेव के तेवर तल्ख दिखाई देते है। दिन चढ़ने के साथ तपिश बढ़ रही है। तेज धूप और गर्मी की वजह से अब बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दे रहा है लोग बहुत ही जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं । उधर स्वास्थ्य विभाग भी गाइडलाइन जारी कर चुका है कि दोपहर 11 से दो बजे के बीच घर से न निकलें। तेज धूप के साथ ही गर्मी शुरू होते ही हीटवेव (लू) का खतरा बढ़ गया है।
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि सुबह 11 से दो बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी है तो पूरे शरीर को गीले कपड़े से ढकें। समय-समय पर पानी पियें, ताकि शरीर में पानी की कम न रहे। सबसे ज्यादा छोटे बच्चों व बुजुर्गों को ख्याल रखने की जरूरत है।संतुलित आहार लें। ज्यादा और तला-भुना आहार न लें, नहीं तो बीमार पड़ जाएंगे। संतुलित व पोषणयुक्त आहार लें। नियमित व्यायाम करें।
