आर्य वीर पार्टी का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। 16 जून आज आर्य वीर पार्टी द्वारा जे सी गेस्ट हाउस निराला नगर के सभागार में एक आयोजित प्रेस वार्ता में आर्य वीर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने जाति धर्म से परे राष्ट्रवादी विचारकों के सामूहिक एकजुटता वाले नये राजनैतिक दल आर्य वीर पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत हमारा परिवार है देश की पावन धरती हमारी मां है। हमारी जाति भारतीय तथा हमारा धर्म मानवता है। वीरेन्द्र मिश्र ने देश और समाज कल्याण हेतु निःस्वार्थ भाव से देश और प्रदेश की सेवा करने वाले राष्ट्रवादी विचारधारा के सामाजिक संगठनों तथा समाज सेवियों का आवाह्न करते हुए कहा ‘भ्रष्टाचारी होंगे दर किनार समाज सेवियों की बनेगी सरकार’।वीरेन्द्र मिश्र ने कहा कि भ्रष्टाचार देश की सबसे बड़ी समस्या है, सरकारी भ्रष्टाचारों पर अंकुश लगाकर हम आमजन को आवास, निःशुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा, सभी का मुफ्त इलाज,गृहकर तथा 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ कर सकते हैं।

सरकारी विसंगतियों के कारण गरीब गरीब और अमीर अमीर होते जा रहे हैं। यह हमारा दुर्भाग्य है कि देश की 58% सम्पदा पर देश के 1% अमीरों का कब्जा है जबकि देश के 99% लोगों को शेष बची सम्पत्ति के सहारे जीना पड़ता है। विकास के नाम पर सरकारी अधिकारियों और ठेकेदारों में 40% 60% के अनुपात में बंटवारा होता है। एक आंकड़े के अनुसार देश में लगभग 33 लाख एनजीओ काम कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश एनजीओ,नेताओं तथा अधिकारियों के परिवारों के नाम हैं। यह लगभग 85% एनजीओ बिना काम किए सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं। देश के 80% दबे कुचले निर्बल निर्धन, जिनके वोटों से सरकार बनती बिगड़ती है यही लोकतंत्र की वास्तविक रीढ़ हैं। परन्तु सरकार बनने के बाद यह 80% दबे कुचले लोग किनारे हो जाते हैं और 20% अवसरवादी धनाढ्य पूंजीपतियों का काकस सरकार की गोद में खेलने लगता है।विरेन्द्र मिश्र ने कहा कि शोषण अन्याय जुल्म के शिकार बनते हैं। लोकतंत्र की रीढ़ कहे जाने वाले यही गरीब मजदूर किसान। हम इनकी रक्षा सुरक्षा तथा सम्मान के लिए संघर्ष करेंगे।वीरेन्द्र मिश्र ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन 2004 से रोक दी गई है।आर्य वीर पार्टी सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य करेगी।

अध्यक्ष ने प्रदेश के संविदा कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करनेकी भी बात कही।वीरेन्द्र मिश्र ने सभीके लिए निःशुल्क समान शिक्षा,सबको निःशुल्क चिकित्सा तथा प्रत्येक परिवार के कम से कम एक सदस्य को अनिवार्य नौकरी देने की बात कही।वीरेन्द्र मिश्र ने राष्ट्रवाद,न्याय तथा एक देश एक कानून के लिए पूरे प्रदेश में जागरूकता यात्रा निकालने तथा जन समस्याओं के निदान के लिए प्रत्येक माह समस्या समाधान शिविर लगाकर लोगों को न्याय दिलाने की भी बात कही। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रईश अहमद, सत्यपाल सिंह फौजी, जे.पी मिश्रा प्रधान राष्ट्रीय महासचिव रमेश प्रकाश राव,राष्ट्रीय महासचिव हर्ष राज पाण्डेय,निर्मला सिंह,सोनिका मिश्रा,कोषाध्यक्ष डॉ विनोद अग्रवाल, दिल्ली प्रभारी आचार्य मिथलेश मिश्रा, केन्द्रीय संगठन सचिव सत्यम त्रिपाठी,बी के दुबे,आशीष राज शुक्ला,एल एन गौतम,अभिषेक अग्रवाल सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *