आईजीपी में अवध कैटर्स एसोसिएशन के 2 दिवसीय कन्वेंशन और एक्सपो का समापनइवेंट का महत्वपूर्ण अंग है कैटरिंग : विनोद साही

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थिति इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में अवध कैटर्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय कन्वेंशन और एक्सपो का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन समारोह का उदघाटन जस्टिस विनोद साही ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान श्री साही ने कैटर्स एसोसिएशन के इस आयोजन को देखकर कहा कि किसी भी इवेंट का महत्वपूर्ण अंग कैटरिंग ही होता है। खान पान की विशेषता ही उस इवेंट को यादगार बनाती है।
समारोह में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया कैटरर्स के सिनियर जरनल सेक्रेटरी किरीट बुद्धदेव और जॉइन्ट सेक्रेटरी परेश देसाई भी उपस्थित हुए। गोल्डी मसाले के सुदीप गोयनका व राजेश मसाले के राजेश अग्रहरि और ज्ञान दूध के जय अग्रवाल ने सामूहिक घोषणा करते हुए बताया कि कैटरर्स भाईयों की सुविधा के लिए जल्द ही एक ऐप बनाया जाएगा जिससे इन लोगो को अपनी जरूरतों का सामान मिलने में आसानी होगी।


वर्ष 2015 की मास्टर शेफ फाइनलिस्ट कोलकाता की प्रियंका मलिक और जुमेंरा होटल लंदन की शेफ सिदरा मसूद ने कैटरिंग से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। इस दौरान सुधीर टण्डन द्वारा संपादित अवध कैटर्स एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण साहनी ने आये हुए अथितियों का स्वागत करते हुये कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकजुटता है जो हम को आपस मे जोड़े हुये रखती है। सचिव अजय तिक्खा ने सफल आयोजन के लिये सभी को बधाई दी। आयोजन में , एजाज अहमद, कमल सचदेवा, काज़ी अख्तर मसूद ,शिव अजवानी,आकाश मिश्रा और हेमन्त गिरि , आशीष पटेल, जुगल सचदेवा, अनुपम दीक्षित, संदीप आहुजा व साकेत केसरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ साथ देश के कई राज्यों के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *